CRPF जवान ने खुद को गोली मारी, मौत
नीमच. सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को गोली मार ली। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान सौरभ तरसीम उर्म 26 वर्ष पंजाब के होशियारपुर जिले का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही वह घर से छुट्टी खत्म कर लौटा था। मंगलवार अल सुबह उसने सीआरपीएफ परिसर स्थित अपने बैरक के बाहर सर्विस राइफल से खुद को शूट कर लिया।
जवान ने आत्महत्या से पहले कुछ मैसेज अपने भाई और अन्य परिजनों को किए थे जिसमें पैसे के लेन-देन की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। जवान के शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए पंजाब के होशियारपुर जिले के उसके पैतृक गांव रवाना कर दिया गया है।
