बस हादसे में बड़ा खुलासा, बस पर लगी थी फर्जी नम्बर प्लेट

27 दिसंबर की रात हुए हादसे में बस में 11 लोग अंदर ही जल गए थे। घटना में कुल 13 मौतें हुई थीं।गुना. बस दुर्घटना के खुलासे के बाद बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने आरोपी बस मालिक पर फ्रॉड की धारा बढ़ा दी गयी है। जमानत निरस्त करने के लिये न्यायालय में आवेदन भी लगाया है। इस पर आज सुनवाई होगी, एसपी संजीव कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। आरोपी बस मालिक को हादसे के 17 के बाद 17 जनवरी को जमानत मिल गयी थी। इस मामले का खुलासा हुआ है कि दुर्घटनाग्रस्त बस पर जो नम्बर प्लेट लगी थी वह फर्जी है। पुलिस और परिवनह विभाग की जांच में यह बात सही पायी गयी है।
बस 27 दिसम्बर की रात 8.30 बजे गुना से आरोन की ओर आ रही बस, डम्पर से टकराकर पलट गयी थी। आग लगने से 11 लोग बस के अन्दर ही जल गये थे। हादसे में कुल 13 मौत हुई थी। पुलिस ने बस ड्राइवर, डम्पर ड्राइवर और बस मालिक भानु सिकरबार को आरोपी बनाया था। सभी पर धारा 279, 304, 308 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 192, 192ए, 56 और 66 के तहत मामला दर्ज किया गया था। हादसे में बस और डम्पर ड्राइवर की मौत हो गयी थी। घटना के 4 दिन के बाद पुलिस ने बस मालिक को गिरफ्तार कर लिया था।

दुर्घटनाग्रस्त बस पर किसी दूसरी बस की नंबर प्लेट

27 जनवरी को पब्लिश रिपोर्ट में दैनिक भास्कर डिजिटल ने खुलासा किया था कि दुर्घटनाग्रस्त बस की नंबर प्लेट फर्जी है। नंबर प्लेट के हिसाब से रजिस्ट्रेशन नंबर में जो चेसिस नंबर है, वह बस में लिखे चेसिस नंबर से अलग है। बस की नंबर प्लेट पर नंबर है- MP08 P0 199। यही रजिस्ट्रेशन नंबर होता है। परिवहन विभाग की वेबसाइट के मुताबिक MP08 P0 199 नंबर की बस 2 सितंबर 2008 को रजिस्टर्ड हुई थी। 2018 में इसकी ऑनरशिप ट्रांसफर हो गई। रजिस्ट्रेशन में बस का चेसिस नंबर 3865 15ERZ 815296 दर्ज है। बजरंगगढ़ थाने में खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस पर चेसिस का नंबर U035RZ 613834 अंकित था। इससे साफ है कि MP08 P0 199 नंबर किसी दूसरी बस का है।

जिसमें 13 जिंदा जले, उस सिकरवार ट्रैवल्स की 15 बसें

गुना में बुधवार को जिस बस में 13 यात्री जिंदा जले, उस सिकरवार ट्रैवल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस ट्रैवल्स की अलग-अलग रूटों पर 15 बसें दौड़ रही थीं। इनमें से 12 (जली बस भी शामिल) ऐसी हैं जिनके पास परमिट नहीं था। इन बसों का फिटनेस भी खत्म हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *