एसडीएम निशा नापित शर्मा की हत्या पति ने ही की है, डिंडोरी पुलिस ग्वालियर मनीष शर्मा के घर पहुंची

ग्वालियर. पूरे मध्यप्रदेश में हड़कंप मचाने वाली महिला एसडीएम निशा नापित शर्मा हत्याकांड का खुलासा डिंडोरी पुलिस ने कर दिया है और उनकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके पति मनीष शर्मा ने ही की थी। एसडीएम के पति का ताल्लुक ग्वालियर से है। वह ग्वालियर के सिरोल स्थित एक पॉश टाउनशिप में रहता है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद सिरोल थाना पुलिस एसडीएम के पति मनीष शर्मा के ग्वालियर स्थित घर पहुंची है और साथ ही उसके अपराधिक रिकॉर्ड की छानबीन की है।
क्या है पूरा मामला
डिंडोरी में 28 जनवरी रविवार की दोपहर मनीष शर्मा अपनी एसडीएम पत्नी को लेकर जिला अस्पताल आया था। उसने डॉक्टरों से कहा कि पत्नी के सीने में दर्द उठा है। ये सुनने के बाद डॉक्टरों ने जांच की, तो पता चला कि निशा शर्मा की मौत 4-5 घंटे पहले हो गई थी। उसके बाद उन्होंने शव को अस्पताल में ही रखा। दूसरी ओर एसडीएम की मौत की खबर सुनकर कलेक्टर और एसपी भी अस्पताल पहुंच गए. दोनों अधिकारियों को ये मामला संदिग्ध लगा। इस मामले में बाद में पति मनीष शर्मा की भूमिका संदिग्ध नजर आई। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। जिस पर हत्या करना पता लगा था। इस मामले में पता लगा था कि आरोपी मनीष शर्मा ग्वालियर का रहने वाला है। वह सिरोल के सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित एक पॉश टाउनशिप में रहता है। यहां सिरोल पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की है। साथ ही उसका अपराधिक रिकॉर्ड निकालने का प्रयास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *