2 BMW कार, 36 लाख नगद कैश और संपत्ति के दस्तावेज मिले…? CM सोरेन के लापता होने के बीच झारखंड में बदल सकता है CM

झारखंड सीएम सोरेन कहां हैं, खबर नहीं; BJP ने गुमशुदगी का पोस्टर लगाया, इनाम रखा|झारखंड,Jharkhand - Dainik Bhaskarहेमंत सोरेन के आवास से मिला कैश.

झारखंड. सीएम हेमंत सोरेन के लापता होने के खबरों के बीच सूबे में सियासी हलचल तेज हो गई है। जानकारों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुआई वाली सरकार के सभी विधायकों को रांची में रहने का आदेश दिया गया है। झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी के विधायकों को झारखंड की राजधानी रांची ना छोडने और मंगलवार को एक अहम बैठक में हिस्सा लेने को कहा गया है। बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने 10 बार समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया लेकिन सीएम एक बार भी पेश नहीं हुए।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कथित लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम सोमवार को सोरेन के दिल्ली के शांति निकेतन में स्थित घर सहित 3 ठिकानों पर छापेमारी की. अब जानकारी का रही है कि अब जानकारी आ रही है कि टीम ने तलाशी के दौरान दो बीएमडब्ल्यू कार से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और 36 लाख रुपये नगद जब्त किए हैं।
मैं भी कर रहा हूं सीएम का इंतजार-राज्यपाल
झारखंड के राज्यपाल सी पी राधा कृष्ण का कहना है कि वह भी दूसरों की तरह सीएम का इंतजार कर रहे हैं. साथ ही जानकारी आ रही है कि डीजीपी और सेक्रेटरी और गृह सचिव को राज्यपाल में राजभवन बुलाया है. उम्मीद लगाई जा रही है कि राज्यपाल ने उन्हें सीएम का ठिकाना बताने के लिए अपने यहां बुलाया है. साथ ही बीजेपी ने दावा किया है कि सीएम हेमंत सोरेन 30 घंटों से ज्यादा वक्त से लापता हैं।
मुख्यमंत्री आवास में बुलाई गई बैठक
बता दें कि झामुमो के साथ ही सहयोगी दलों के विधायकों की बैठक उस समय बुलाई गई है जब ईडी की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली में तीन ठिकानों पर सोमवार को पहुंची लेकिन वह नहीं मिले। झामुमो के एक महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विधायकों को रांची में रहने के लिए कहा गया है इसके साथ ही मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में बैठक बुलाई गई है। बैठक में सूबे के मौजूदा राजनीतिक हालात और सीएम से ईडी की प्रस्तावित पूछताछ को लेकर चर्चा के लिए विधायकों को बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *