नीतीश 8 मंत्रियों के साथ शाम को शपथ लेंगे

बिहार. नितीश कुमार 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है। नीतीश ने पहले 11 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को इस्तीफा सौंपा। इसके बाद वे 128 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर राज्यपाल के पास पहुंचे। नीतीश के पास भाजपा के 78, जेडीयू के 45, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के 4 और 1 निर्दलीय विधायक का समर्थन है।

राज्यपाल को इस्तीफा देकर नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने साफ किया कि RJD के साथ गठबंधन में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। - Dainik Bhaskar
बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावडे ने बताया कि शाम को शपथ ग्रहण कार्यक्रम है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। सीएम समेत 9 लोग शपथ ले रहे है। भाजपा की तरफ से दो डिप्टी सीएम समेत 3 मंत्री बनाए गए है। जेडीयू के खाते में मुख्यमंत्री और 3 मंत्री आए है। हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के एक एमएलए और निर्दलीय विधायक को भी मंत्री पद मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *