एलिवेटेड रोड के लिये 3 गॉर्डर की लॉचिंग, सोमवार को होंगे 5 गॉर्डर लांच

ग्वालियर. पहले चरण में स्वर्ण रेखा पर लक्ष्मीबाई समाधि से ट्रिपल आईटीएम तक के निर्माण कार्य के दौरान रमटापुरा पुल के पास गॉर्डर लांचिंग किये जाने कार्य बहुत तेजी से किया जा रहा है। रविवार की सुबह 10 बजे से लेकर 2 बजे 3 गॉर्डर की लांचिंग की गयी है, इसमें 2 हैवी क्रेन और 50 एक्सपर्ट मजदूरों का उपयोग किया गया। लोकसभा चुनाव से पहले हजीरा तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। श्री मंगलम बिल्डकॉन इंडिया लिमिटेड के साइट इंजीनियर ने बताया कि आज 3 गॉर्डर की लांचिंग की गयी है। पहले चरण में ट्रिपल आईटीएम के पास तक 6.5 किमी लम्बा एलिवेटेड रोड़ बनाये जाने का काम चल रहा है। इस फ्लाई ओवर से यातायात का भार कम होगा और सड़कों पर यातायात जाम की समस्या से वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

रमटापुर पुल के ऊपर लांचिंग होंगे 5 गॉर्डर
श्री मंगलम बिल्डकॉन इंडिया लिमिटेड के साइट इंजीनियर जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि एलिवेटेड रोड़ के निर्माण कार्य तेजी लाने के मकसद से सोमवार की सुबह से शाम तक 5 गॉर्डर लांचिंग किये जाने का लक्ष्य है। इससे एलिवेटेड के कार्य में तेजी दिखाई दे रही है।
एक सप्ताह बंद रहेगा रास्ता
तानसेन नगर से सेवानगर को जोड़ने वाला मार्ग एक सप्ताह के लिये बंद किया जायेगा। रमटापुर के ऊपर गॉर्डर की लांचिंग की जायेगी। ऐसी स्थिति में वाहन चालकों के लिये खतरनाक स्थिति उत्पन्न न हो सके।
डकस्लैब निर्माण कार्य शुरू
एलिवेटेड रोड़ बनाने की दिशा में पिलर के ऊपर डकस्लैब का कार्य शुरू कर दिया है। इसमें में एक पिलर से दूसरे पिलर के बीच अलग -अलग मजदूरों की टीम बनाई गयी है। जिससे निर्माण कार्य में गति आ सके। डक स्लैब का कार्य गॉर्डर डालने के बाद एक पिलर से दूसरे पिलर के बीच जोड़ कर छत ढालने के निर्माण को डक स्लैब कहते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *