ग्वालियर में परिवार के 3 सदस्यों ने फांसी लगाई

ग्वालियर. सिरोल स्थित हारखेड़ा में एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। यह घटना सिरोल के नजदीक हारखेड़ा की बताई जा रही है। इसका पता रविवार की सुबह 11.10 बजे पुलिस को लगा। ऐसा शक है कि शनिवार की रात परिवार ने सामूहिक सुसाइड कर लिया है। आसपास के लोगों ने बताया है कि परिवार शनिवार की शाम से दिखाई नहीं दिया था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है। पुलिस आत्महत्या का पता लगाने का काम शुरू कर दिया है।

हुरावली इलाके में मजदूरी करता था जितेंद्र झा

प्रॉपर्टी डीलर ने फांसी से पहले हाथ की नस भी काटी। पुलिस को स्पॉट से सुसाइड नोट मिला है। इसमें प्रॉपर्टी डीलर ने किसी देवेंद्र पाठक का नाम लिखकर बेटे को परेशान करने का आरोप लगाया है। घटना हुरावली रोड हारखेड़ा, सिरोल की है। जीतू उर्फ जितेंद्र झा (50) के परिवार में पत्नी त्रिवेणी झा (47) और बेटा अचल झा (17) ही साथ रहते थे। त्रिवेणी आर्मी स्कूल की ऑफिशियल ब्रांच शाहबाज स्कूल में प्रिंसिपल थीं। शनिवार से ही तीनों किसी का कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे।

प्रॉपर्टी डीलर के दोस्त लगातार कॉल कर रहे थे। रविवार को जब वह घर पहुंचे तो मेन चैनल गेट पर अंदर से ताला लगा था। कोई हलचल नहीं थी। उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर के ससुर को फोन लगाया। ससुर और प्रॉपर्टी डीलर के दोस्त किसी तरह घर के अंदर एंटर हुए।देखा तो पहले वाले रूम के दरवाजे की कुंडी नहीं लगी थी। अंदर प्रॉपर्टी डीलर का जवान बेटा फांसी पर लटका था। इसके बाद सभी आगे बढ़े तो सीढ़ियों के ग्रिल से प्रॉपर्टी डीलर और पत्नी के शव लटके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *