राजस्थान-मध्यप्रदेश में पानी के बंटवारे पर होगा समझौता
जयपुर. पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना प्रोजेक्ट में पानी के बंटवारे को लेकर राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच आज शाम तक समाधान हो सकता है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को जयपुर पहुंचकर भजनलाल शर्मा के साथ बैठक की। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने रविवार दोपहर साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ERCP पर काम आगे बढ़ाने की बात कही। दोनों राज्य पानी के बंटवारे पर विवाद को सुलझाने को राजी हैं। दोनों मुख्यमंत्री साथ में दिल्ली जा रहे हैं। माना जा रहा है कि शाम तक दोनों राज्यों के बीच एमओयू हो जाएगा।

बैठक के बाद मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पहले जो विवाद था, उस पर ध्यान नहीं दिया। अटल बिहारी वाजपेयी का नदी जोड़ो का सपना था। हम शाम तक कोई समझौते तक पहुंचे, इसलिए मैं यहां पर आया हूं। उम्मीद करता हूं कि शाम को एमओयू पूरा हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट से बड़े पैमाने पर बड़े पर पर्यटन की संभावना बनेगी।
