ग्वालियर बाल सुधार गृह से भागा एक बाल अपचारी इंदौर से पकड़ा गया

ग्वालियर. बार सुधार गृह की सुरक्षा मे सेंध लगाकर भागे 6 बाल अपचारियों में से एक बाल अपचारी को क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से पकड लिया है। अक्षया हत्याकांड के आरोपितों का सुराग अभी नहीं लगा है। यह तीनों आरोपित साथ में भागे है। इंदौर से पकडा गया बाल अपचारी कए दिन ग्वालियर में ही रूका था, मुरार में रहने वाले अपने परिचित के यहां पहुंचा। इसके बाद वह इंदौर भागा। मुरार में रहने वाले युवक से ही उसका सुराग मिला और क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य फरार बाल अपचारियों को भी पकड लिया जाएगा।
25 जनवरी को बाल सुधार गृह में बंद 6 बाल अपचारी भाग निकले थे। इसमें सक एक बाल अपचारी को उसके माता-पिता रात को ही लेकर पुलिस के पास पहुंच गए थे। बाल सुधार गृह से बाल अपचारियों में से तीन अक्षया हत्याकांड में नामजद है। यह तीनो ंसाथ में भागे। डबरा की तरफ भागने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसके अलावा अन्य दो अपचारी अलग-अलग जगह भागे। इसके बाद हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में नामजद बाल अपचारी पहले मुरार फिर इंदौर भागा। पुलिस को इसका सुराग मिल गया। एएसपी ऋषिकेष मीणा ने क्राइम ब्रांच प्रभारी अमर सिंह सिकरवार और उनकी टीम को तलाश्ज्ञ में लगाया था। क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि इंदौर भागने वाला बाल अपचारी पहले मुरार में रूका था। मुराा से उसके परिचित को राउंड अप किया। इसके बाद उसकी लोकेशन मिल गई। इंदौर मे शनिवार रात करीब 9.30 बजे क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे पकड लिया। टीम उसे लेकर रात में ही ग्वालियर के लिए रवाना होगी। रविवार तक वह ग्वलियर आ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *