ईरान-पाक बॉर्डर के पास 9 पाकिस्तानियों की हत्या

पाकिस्तान. ईरान-पाकिस्तान बॉर्डर के पास बंदूकधारियों ने 9 पाकिस्तानियों की गोली मारकर हत्या कर दी। ईरान में पाकिस्तान के राजदूत मुदस्सिर टीपू ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, ईरान की मीडिया मेहर न्यूज ने बताया कि हमलावर ईरानी थे। रिपोर्ट में कहा गया कि शनिवार को ईरानी हमलावरों ने सरवन शहर के सिरकन इलाके में एक घर के अंदर 9 लोगों की हत्या कर दी। फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

सोशल मीडिया पर घटनास्थल का यह फुटेज वायरल हो रहा है। - Dainik Bhaskar
यह घटना ईरान की तरफ से पाकिस्तान पर किए गए हमले के 12 दिन बाद हुई है। दरअसल, 16 जनवरी की रात पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन्स से हमला किया था। अगले ही दिन जवाब में पाकिस्तान ने ईरान में 48 किमी अंदर एयरस्ट्राइक की थी। यह हमला सरवन शहर में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *