ABVIIITM में गणतंत्र दिवस पर छात्रों ने प्रस्तुत किए राष्ट्र भक्ति से कार्यक्रम
ग्वालियर एबीवी ट्रिपल आईटीएम संस्थान (ABVIIITM) में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्थान परिसर को फूलों एवं राष्ट्रीय ध्वज से आकर्षक ढंग से सजाया गया। स्पीकर पर देशभक्ति के गीतों से परिसर में एक अलग ही राष्ट्रीयता की लहर सी महसूस हो रही थी । संस्थान के शासी, अशासी सदस्य, छात्र छात्राएं इस कार्यक्र में उपस्थित हुए। प्रत्येक उपस्थित व्यक्ति के अंदर देशभक्ति और खुशी का संचार था क्योंकि यह सभी के लिए बहुत गर्व का दिन था। निदेशक प्रोफ़ेसर. एस.एन.सिंह ने एबीवी-आईआईआईटीएम परिसर में राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद सभी संस्थान के सभागार में उपस्थित हुए और फिर निदेशक प्रो.एस एन सिंह एवं संस्थान की फर्स्ट लेडी श्रीमती वंदना सिंह के द्वारा सरस्वती पूजन एवं द्वीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद संस्थान के सभी सदस्यों का पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया । संस्थान के स्टूडेंट्स के द्वारा राष्ट्रभक्ति से सराबोर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए | सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत भारत की भलाई के लिए किए गए बलिदानों पर एक कविता से की गई। छात्रों द्वारा राष्ट्रभक्ति पर स्वरचित कविताएं काफी सराहनीय थीं।
इसके साथ ही एकल नृत्य प्रदर्शन, भाषण, मधुर गायन,एवं ऊर्जावान भांगड़ा कॉलेज के प्रतिभाशाली छात्रों द्वारा किया गया । विनीत सुराना और डॉ. वीना आनंद द्वारा गणतंत्र दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए गए। अपने उद्बोधन में प्रो सिंह ने बताया भारत सरकार के द्वारा 75वे वर्ष से अगले 25 वर्षों तक अमृतकाल घोषित किया गया है, हमें भी संस्थान को ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए इसी प्रकार यूनाइटेड होकर सतत निरंतर प्रोग्रेसिव कार्य करने होंगे। उन्होंने स्टुडेंट्स द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की एवम स्टूडेंट्स द्वारा आयोजित दीपोत्सव में दर्शित उनकी यूनिटी की भी प्रशंसा की। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह जानकारी संस्थान की मीडिया प्रभारी श्रीमती दीपा सिंह सिसोदिया के द्वारा दी गई।
