VISM कॉलेज में मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

ग्वालियर-सारे देश के साथ- साथ VISM ग्रुप ऑॅफ स्ट्डीज़ में भी 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास उत्सव सा माहोल था। सुबह से ही संस्थान परिसर में राष्ट्र ध्वज के साथ गुब्बारे लगाकर सजावट की गयी। VISM संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर ने तिरंगा फहराया, बॉयज एवं गर्ल्स एनसीसी कैडेट्स ने आकर्षक मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के पश्चात् संस्थान के गुरूबक्श सिंह सभागार में सर्वप्रथम गांधी जी एवं मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
इसके उपरान्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर शुरू हुआ जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सामुहिक नृत्य, एकल नृत्य के माध्यम से देश की आजादी के वीरो की देशभक्ति को याद दिलाया एवं बीफार्मा के छात्र-छात्राओं द्वारा नाटक मंचन कर देश के संविधान से रूबरू कराया। एक के बाद एक मनमोहक प्रस्तुतियॉ देख कर पूरा सभागार देशभक्ति के रंग में डूब गया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने अपने उद्बोधन में हमें अपने ग्रंथो को पढना चाहिए, संविधान को हमें अपने जीवन में अमल करना चाहिए। आज दुनिया में हमारा मान बढ़ा है, हम विश्व की तीसरी अर्थ व्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। अब चाँद भी हमारी पहुच में आ गया है। यह सब संभव हो सका है नयी पीढ़ी के समर्पण से, आज हम सर्वाधिक युवा जनयंख्या वाले देश है। आप सभी छात्र-छात्राओं को आगे आकर अपने देश को एक विकसित देश बनाना है। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यगण, व्हीआईएसएम हॉस्पिटल के अधीक्षक सहित समस्त स्टॉफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *