ग्वालियर में श्रीराम का पोस्टर फाड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, 3 पर एफआइआर
ग्वालियर. भगवान श्रीराम का पोस्टर फाडकर माहौल बिगाडने की कोशिश की गई है। माधोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले तीन युवक इसमें शामिल है। एक मुस्लिम युवक की पहचान हो गई है। इस आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आई है। माधौगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत धोबी मोहल्ला स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास भगवान श्रीराम का पोस्टर लगा हुआ था।
बुधवार रात यह पोस्टर तीन युवकों ने फाड दिए। पोस्टर फटे मिले तो सीसीटीवी कैमरे देखे गए। इसमें एक युवक की पहचान आफताफ खान उर्फ अट्टू निवासी धोबी मोहल्ला के रूप में हुई। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पुलिस ने निकाले इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। दो अन्य युवकों की भी पहचान की जा रही है।
