VISM कॉलेज में मनाई कैलाशवासी राजमाता सिंधिया की पुण्यतिथि

ग्वालियर – VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ में  25 जनवरी को कैलाशवासी राजमाता सिंधिया की 23वीं पुण्यतिथि मनाई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री माया सिंह, पूर्व मंत्री ध्यानेन्द्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कायसमिति सदस्य जयप्रकाश राजौरिया व अन्य अतिथियों के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कायसमिति सदस्य आलोक दंगल, कुमारी देवश्री शर्मा, भाजपा युवामोर्चा के जिलाअध्यक्ष प्रतीक तिवारी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन से हुई इसके पश्चात् समस्त अतिथियों एवं संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर, चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर ने राजमाता की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पअर्पित कर उनको श्रद्धांजली दी। सर्वप्रथम संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं का सबोधित करते हुए कहा कि राजमाता ने अपना राजनीतिक जीवन तब शुरू किया जब इस क्षेत्र में महिलाओं की कमी थी। उनके शिक्षा एवं चिकित्सा के प्रति किये गए कार्यो से प्रेरित होकर मेने VISM ग्रुप की स्थापना की और आज उन्ही के सपनो के अनुरूप VISM  हॉस्पिटल समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करता है। जिसमें मरीजो को निःशुल्क दवाईयॉ भी वितरित की जाती है। इसके उपरान्त विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय प्रकाश राजौरिया ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि जब राम मंदिर आंदोलन चल रहा था तब आंदोलनकारियों में मैं भी घायल हुआ था तब राजमाता हमको अस्पताल में मिलने आई थी। उनके ममतामयी प्यार से मैं अपना दुख दर्द भूल गया। वह वास्तव में एक देवी का रूप थी। इसके साथ उपस्थित भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य कुमारी देवश्री शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि मेरी 3 पीढ़ी संघ में कार्य कर रही है। मेरी नानी ने मुझे राजमाता के बारे में बताया था। में उनके विचारो से बहुत प्रेरित हूॅ। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि ध्यानेन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को राजमाता विजयाराजे सिंधिया के बारे में बताया उन्होंने बताया कि मैने 40 वर्ष उनके साथ कार्य किया है। उन्होंने बताया कि वह भिखारियों को भिझु भगवान कहती थी। उनको भोजन कराने के बाद ही वह भोजन करती थी। इमरजेंसी के समय तिहाड़ जेल के खूखार महिला कैदिया के बीच उनको रखा गया। बहुत सारी याचनाओ के बाद वह अपने पथ से नहीं डिगी। शिक्षा के क्षेत्र में राजमाता का एक विशेष योगदान रहा है। कार्यक्रम सिंह संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यगण, स्टॉफ एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *