गणतंत्र दिवस परेड का रिहर्सल, फुल ड्रेस फायनल रिहर्सल डीएम, एसएसपी ने ली सलामी

ग्वालियर. गणतंत्र दिवस समारोह के लिये बुधवार की सुबह 9 बजे फुल ड्रेस फायनल रिहर्सल की गयी। कोहरा और सर्द हवा के बीच जवानों ने कदम से कदम मिलाकर परेड की। इस बीच मुख्य अतिथि कलेक्टर अक्षयकुमार सिंह, एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने परेड की सलामी ली है।
इस मौके पर आईआई सत्यप्रकाश मिश्रा समेत अन्यर अधिकारी भी उपस्थित रहें। इस बीच परेड के अलावा डॉग व बुलेट शो की भी रिहर्सल की गयी। अब शुक्रवार को गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह एसएएफ मैदान पर होगा। इसमें राज्य सरकार कैबिनेट मंत्री नारायणसिंह कुशवाह झण्डा बंदन कर सीएम का संदेश वाचन करेंगे।
BSF ने की DOG शो और बुलेट शो की फाइनल रिहर्सल
गणतंत्र दिवस पर एसएएफ मैदान पर होने वाली परेड के बाद सीमा सुरक्षा बल के जवान अपने ट्रेंड डॉग के हैरत अंगेज करतब दिखाएंगे। साथ ही जवान बुलेट शो भी करेंगे। इसके लिए भी बुधवार को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अपनी तैयारियों को पूरा करते हुए रिहर्सल की है। एसएएफ मैदान पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों ने भी रिहर्सल की है।
गणतंत्र दिवस के लिए इमारतों पर होने लगी रोशनी
गणतंत्र दिवस पर जगह-जगह ध्वजारोहण किया जाएगा। शासकीय कार्यालयों से लेकर राजनीतिक दफ्तरों में ध्वजारोहण होगा। यही कारण है कि शासकीय व निजी इमारतों को झिलमिल रोशनी से सजाया जा रहा है। महाराज बाड़ा स्थित मुख्य डाकघर को रंग-बिरंगी लाइटिंग से जगमग किया गया है।
समारोह से पहल मुख्य द्वार पर होगी कड़ी चेकिंग
गणतंत्र दिवस समारोह में परेड देखने आने वाले दर्शकों की चेकिंग मुख्य द्वार पर की जाएगी। कार्यक्रम देखने आने वाले लोगों के लिए पृथक व्यवस्था की गई है और आमंत्रित अतिथियों के लिए पृथक व्यवस्था की गई है। 26 जनवरी को सामाजिक न्याय व उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंहकुशवाह यहां पर ध्वजारोहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *