MP में खतरनाक ठंड के बीच 25 जनवरी को आ रहा पावरफुल पश्चिमी विक्षोभ, ALERT जारी
भोपाल. मध्य प्रदेश में ठंड का कहर बरकरार है, पूरा प्रदेश कंपकंपाने वाली सर्दी का सितम झेल रहा है। छतरपुर के बिजावर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री के पास पहुंच गया है। यहां बुधवार की दरम्यानी रात सीजन की सबसे सर्द रात रही और यहां पारा 0.7 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 2 से 3 दिन प्रदेशवासियों को ठंड से मिलने की उम्मीद नहीं है और ठंड का कहर प्रदेशवासियों को ठिठोरता रहेगा। हालांकि 25 जनवरी को उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिसके असर से आने वाले दिनों में एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव होने की आशंका है।
इन जिलों में अलर्ट
(शीतल दिन) – खंडवा, खरगौन, सिवनी, छतरपुर और भिंड जिलों में ।
(शीत लहर) – सतना और सागर जिलों में।
मध्यम से घना कोहरा – ग्वालियर, दतिया. भिंड, रीवा, मऊगंज और छतरपुर जिलों में।
हल्के से मध्यम – मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली और सीधी जिलों में।
