CM हिमंता बोले- लोकसभा चुनाव के बाद राहुल को गिरफ्तार करेंगे

असम. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद हम राहुल गांधी को गिरफ्तार करेंगे। 23 जनवरी को भारत जोडों न्याय यात्रा को गुवाहाटी शहर में जाने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उखाड दिया था। इसके बाद असम के सीएम ने डीजीपी को राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। 24 जनवरी को राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

23 जनवरी को गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भिड़े और बैरिकेडिंग तोड़ दी। - Dainik Bhaskar
मुख्यमंत्री ने मामला दर्ज होने के एक दिन बाद कहा- यात्रा का पूरा इरादा असम को परेशान करना और शांति को खतरे में डालना था। हम एक SIT बनाएंगे, जो मामले की जांच करेगी और लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद हम राहुल को गिरफ्तार करेंगे। हमने अभी कार्रवाई की तो वे इसे राजनीतिक कदम कहेंगे। इन नेताओं के खिलाफ हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों पर हमले की धाराएं लगाई गई हैं। असम पुलिस का आरोप है कि यात्रा के लिए जो रूट तय किए गए थे उससे हटकर उन्होंने दूसरा रूट लिया। राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने साजिश के तहत भीड़ को उकसाया और उन्हें गुवाहाटी शहर की ओर ले गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *