10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग सख्त, इस बार नहीं मिलेगी सप्लीमेंट्री कॉपी

ग्वालियर. माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकंडरी की परीक्षाएं फरवरी के प्रथम सप्ताह से शुरू होने जा रही हैं। मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर इस बार विशेष रूप से नकल रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा में परीक्षार्थियों को 32 पेज की उत्तरपुस्तिका (कॉपी) दी जाएगी और इसी में पूरा पेपर सॉल्व करना होगा। अलग से कोई सप्लीमेंट्री की कॉपी परीक्षार्थियों को नहीं दी जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं में ओएमआर शीट को काले अथवा नीले रंग के बाल पेन से तय जगह पर रोल नंबर सहित अन्य जानकारी पर ही गोला लगाना होगा और केंद्राध्यक्ष को परीक्षार्थियों को स्कूलों के परीक्षार्थियों के साथ मिश्रित करके ही बैठाया जाए। वहीं कोई विद्यार्थी नकल करते मिला अथवा उसके पास कोई चिट, कॉपी सहित अन्य सामग्री मिलती है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं सुरक्षा के लिहाज से परीक्षा केंद्र में एंट्री व एग्जिट का एक ही गेट होगा। हालांकि मेन गेट पर भी परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *