23-24-25 जनवरी को मौसम का Triple Attack, पश्चिमी हवाएं 23 जिलों में बारिश, Alert घोषित

ग्वालियर. पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा के कारण शहर में ठिठुरन बढ़ गई है। इससे रात के तापमान में तेजी से गिरावट हुई है और पारा 2.6 डिग्री लुढ़ककर 4.1 डिग्री पर पहुंच गया है। जिससे शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। वहीं रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते दृश्यता 50 से 150 मीटर तक रह गई। जनवरी के पिछले पंद्रह दिनों से धूप काफी कम निकलने से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि रविवार को लगभग कोल्ड वेब शीतलहर की स्थिति बनी रही। आने वाले दिनों में कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। इससे दिन और रात का तापमान लगभग ऐसा ही रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम 4.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.7 और अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *