अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

अयोध्या. आज भव्य है… अलौकिक है और रामधुन से गूंज रही है। उधर, देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भजन-कीर्तन और पूजा -भंडारा हो रहे हैं, क्योंकि आज अयोध्या के नए मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।देश-विदेश से कई अतिथि पहुंच चुके हैं। इनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मुकेश-नीता अंबानी, गौतम अडाणी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर अयोध्या पहुंचे। उधर, लालकृष्ण आडवाणी अयोध्या नहीं जा रहे हैं। आरती के समय सभी अतिथि घंटी बजाएंगे। सेना के हेलिकॉप्टर से अयोध्या में पुष्प वर्षा की गई।
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्साह चरम सीमा भ्पर है। अभी से थोड़ी देर के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। लेकिन उनसे पहले पीएमओ की ओर से एक वीडिया जारी किया गया है। यह वीडियो अयोध्या में बने भव्य और दिव्य राम मंदिर का है और इस पीएम नरेन्द्र मोदी के हेलीकॉप्टर से शूट किया गया है। इस वीडियो में आसमान से राममंदिर दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि पीएम नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम में शामिल होने के लिये अयोध्या पहुंच चुके हैं और तमाम वीआईपी मेहमानों के आने का सिलसिला भी जारी है। राममंदिर की अनुपम छटा पर जिसकी भी नजरें जा रही है वह हटने का नाम नहीं ले रहे हैं।
12 बजे के बाद है शुभ मुहूर्त
अब बात अगर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त की करें तो दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड के बीच है. इसी दौरान अयोध्या में नए मंदिर में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. इसी अभिजीत के 84 सेकंड में धार्मिक क्रियाएं संपन्न की जाएंगी. आज सुबह सबसे पहले दैनिक मंडप में उन देवताओं का पूजन होगा, जिनका आह्वान किया गया है. भगवान रामलला को जगाया जाएगा. इस दौरान विशेष मंत्रों का उच्चारण किया जाएगा. फिर भगवान राम को स्नान कराया जाएगा. उसके बाद विधिवत श्रृंगार होगा.यह अनुष्ठान काशी के प्रख्यात वैदिक आचार्य गणेश्वर द्रविड़ और आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निर्देशन में 121 वैदिक आचार्य संपन्न कराएंगे. इस दौरान 150 से ज्यादा परंपराओं के संत-धर्माचार्य और 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवासी, तटवासी, द्वीपवासी, जनजातीय परंपराओं की भी उपस्थिति होगी.
अयोध्या में फिल्मी सितारों का जमावडा
500 वर्षो के लम्बे इंतजार के बाद अयोध्या में आज रामलला पधारने वाले हैं। यही कारण है कि पूरे देश में दीपावली जैसा माहौल है। हर कोई राममय हो चुका है। प्रभु श्रीराम की भक्ति में देश-विदेश के लोग रमे हुए हैं। राम की जन्मभूमि अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह संजाया संवारा गया है। चारों ओर उत्सव जैसा माहौल है और राम की नगर में बॉलीवुड सितारों का भी जमावड़ा लगने लगा है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिये कोई सेलेब्स अयोध्या नगरी पहुंच चुके हैं। अभिताभ बच्चन, रजनीकांत, रामचरण तेजा जैसे फिल्मी सितरें पहुंच चुके हैं। जबकि रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, विवेक ओबरॉय, जैकी श्रॉप जैसे फिल्म स्टार भी पहुंच रहे हैं।
