फरवरी के पहले हफ्ते में बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट, 16 नए चेहरों को मौका
भोपाल. भाजपा लोकसभा चुनाव में इस बार गाइडलाइन के तहत टिकट बांटने जा रही है। गाइडलाइन को फरवरी में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि जो नेता तीन या उससे ज्यादा बार सांसद रह चुके है उन्हें इस बार लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही उन सांसदों का टिकट भी काटा जा सकता है जिनका परफॉर्में कमजोर है।
