अयोध्या में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत मंगल ध्वनि से,मुहूर्त दोपहर 12:29:08 से 12:30:32 तक

अयोध्या. आज अयोध्या भव्य है, अलौकिक है और रामधुन से गूंज रही है। उधर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भजन-कीर्तन और पूजा-भंडारा हो रहे है क्योंकि आज अयोध्या के नए मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। देश-विदेश से कई अतिथि पहुंच चुके है। इनमें संघ प्रमुख्य मोहनर भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मुकेश’नीता अंबानी, गौतम अडाणी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत शामिल है। पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10.20 मिनट पर अयोध्या पहुंचेंगे।

श्रीराम मंदिर रविवार रात लाइटिंग से जगमगा उठा। तीन मंजिला मंदिर को फूलों से सजाया गया है। मंदिर 8 एकड़ में बन रहा है। मंदिर परिसर 71 एकड़ में फैला हुआ है। - Dainik Bhaskar
सोमवार सुबह समारोह की शुरूआत मंगल ध्वनि से होगी। विभिन्न राज्यों के 50 से ज्यादा वाद्ययंत्र सुबह 10 बजे से स्वर लहरियां बिखेरेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर बनाने वाले श्रमजीवियों से मुलाकात करेंगे। कुबेर टीला जाकर भगवान शिव का पूजन करेंगे। शाम को दीप प्रज्वलित कर देशभर में फिर दिवाली मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *