रामलला की पुरानी मूर्ति नए मंदिर पहुंची

नई दिल्ली. अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का रविवार 21 जनवरी को छठा दिन था। प्राण प्रतिष्ठा के लिए 6 दिन स ेचल रहे धार्मिक अनुष्ठान पूरे हुए। अब कल यानी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होगी। रविवार शाम को रामलला की पुरानी प्रतिमा (रामलला विराजमान, जिनकी पूजा हो रही है) को राम मंदिर ले जाया गया। रामलला के साथ उनके तीनों भाई, हनुमान जी और शालिग्राम भी नए मंदिर पहुंचे। रामलला के सहायक पुजारी संतोष तिवारी, पुजारी प्रेमचंद तिवारी रामलला को उनके अस्थायी मंदिर से लेकर जन्मभूमि मंदिर में पहुंचे। यहां उन्हें सिंहासन पर विराजमानकर दिया गया।

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। ISRO ने सैटेलाइट से अयोध्या दिखाई है। न्यूजीलैंड के मिनिस्टर डेविड सेमूर ने जय श्री राम कहा और पीएम मोदी को बधाई दी। - Dainik Bhaskar
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सुबह 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ बजाई जाएगी। एक्ट्रेस कंगना रणोट, संगीतकार अनु मलिक अयोध्या पहुंचे, कल 7 हजार से ज्यादा हस्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जमावड़ा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *