ग्वालियर किला पर बहुत से पर्यटक और उरवाई गेट पर जन सुविधाओं को बेहतर सुंदर बनाया जाए

ग्वालियर – शनिवार को जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महाराज बाड़ा क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां पर चल रहे विकास कार्यों की वस्तुस्थिति जानी। इसके बाद उन्होंने श्रीराम मंदिर फालका बाजार पहुँचे और इसी कड़ी में उरवाई गेट का निरीक्षण किया। मंत्री द्वय ने कहा 22 जनवरी को पवित्र अयोध्या नगरी में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ध्यान में रखकर राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत सभी रचनात्मक कार्य किए जाएँ।
शनिवार को महाराज बाड़े पर पार्क एवं स्मार्ट सिटी द्वारा किए गए निर्माण कार्य विशेष रूप से देखे। निरीक्षण के दौरान मंत्रियों द्वारा नगर निगम आयुक्त को महाराज बाड़े को और अधिक व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। गोरखी में निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग का जायजा लिया और कार पार्किंग के बारे में स्मार्ट सिटी की सीईओ से विस्तार से जानकारी ली। गोरखी में निर्माणाधीन पार्किंग का कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनों को बेहतर पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही महाराज बाड़े पर स्थित छत्री के रख-रखाव और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने नजरबाग मार्केट का भी निरीक्षण किया और मार्केट को और व्यवस्थित के संबंध में कार्रवाई करने को कहा।
फालका बाजार स्थित श्रीराम मंदिर भी पहुँचे। श्रीराम मंदिर को 22 जनवरी को अयोध्या की तर्ज पर सजाया जाएगा, साथ ही पास ही हनुमान मंदिर को हनुमानगढ़ी के रूप में सुसज्जित किया जाएगा। मंत्रियों द्वारा 22 जनवरी को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए गए। इसके बाद दोनों मंत्रियों द्वारा उरवई गेट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा की ग्वालियर किला पर बहुत से पर्यटक आते हैं इसलिए उरवाई गेट पर जन सुविधाओं को और अधिक बेहतर किया जाए साथ ही गेट को और अधिक सुंदर बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *