हरसी हाईलेवल नहर फूटी, खेतों में भरा पानी
डबरा. भितरवार अनुभाग के ग्राम मेहगांव के नजदीक से निकली हरसी नहर रात में टूट गयी। इस वजह खेतों में पानी भर गया है। इससे फसलों का काफी नुकसान हुआ है। नहर किनारे लगा। 11 केवी का खम्भ भी गिर गया। नहर टूटने की जानकारी लगते ही भितरवार एसडीएम देवकी नंदन सिंह देर रात घटनास्थल पर पहुंच गये थे। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को नहर सही करने के निर्देश भी दिये है।
चीनौर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मेहगांव से होकर हरसी केनाल नहर निकली है। इसमें इस वक्त पानी भी चल रहा हैै। गुरूवार-शुक्रवार की रात में नहर का एक हिस्सा टूट गया है। इसमें नहर मे चल रहा पानी खेतों में चला गया इससे किसानों का काफी नुकसान हो गया। किसानों ने इसकी जानकारी जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दी। जल संसाधन के अधिकारी व कर्मचारी नहर को दुरूस्त करने में लगे हुए है। सुबह तक कई खेतों में पानी भर गया है। जल संसाधन विभाग के सबइजीनियर दीपक शर्मा ने बताया है कि हरसी केनाल नहर टूटने की खबर मिली थी। रात को ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गये है। टूटी केनाल को दुरूस्त करने का काम किया जा रहा है। जल्द ही इसको दुरूस्त कर दिया जायेगा।
