MP में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले आरोपी पर ईडी की बड़ी कार्रवाई

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में ED ने बड़ी कार्रवाई। MP सहित देश के कई राज्यों में ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले लोकेश उर्फ राजा वर्मा पर ED ने शिकंजा कसा है। ED ने महू निवासी लोकेश की 8.89 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क कर दी है। लोकेश के महू और भोपाल के दस से अधिक मकान और बैंक खातों को सील किया गया है।
ED ने कुर्क की 8.89 करोड़ की प्रॉपर्टी
इस कार्रवाई को लेकर ED की ओर से कहा गया कि लोकेश वर्मा उर्फ राजा वर्मा की दस अचल संपत्तियों और पांच बैंक खातों को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत कुर्क किया गया है। इस प्रॉप्रटी की कुल कीमत 8.89 करोड़ रुपए है। ED की ओर से ये भी बताया गया कि लोकेशन अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप जैसे ‘धनगेम्स’ और ‘सट्टा मटका’ मध्य प्रदेश, कर्नाटक और देश के कई राज्यों में चलाया जा रहा था।
आरोपी ने सट्टे के जरिए जुटाई थी अवैध संपत्ति
ED ने दावा किया है कि आरोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अवैध ऑनलाइन सट्टे के जरिए संपत्ति जुटाई थी। लोकेश वर्मा ने सट्टा ऐप के जरिए 25 करोड़ रुपए की कमाई की है।
सट्टेबाजी में ऐप भी शामिल
ED की ओर से इस कार्रवाई को लेकर बताया गया- ‘ऐप उपयोगकर्ताओं को मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्टर करने और UPI के जरिए ‘धनगेम्स वॉलेट’ में पैसे ट्रांसफर की अनुमति देता है। ऐप सट्टेबाजी में भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *