बिहार में होने वाला है बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार ने पांच सांसदों को किया पद मुक्त, संगठन में बड़ा फेरबदल

पटना. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने संगठन में बड़ा फेरबदल कर दिया है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में 22 लोगों ने नाम हैं। पांच सांसदों को पद से मुक्त कर दिया है। मंगनी लाल मंडल को हटाकर राज्यसभा सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्य बना दिया है। मंगनी लाल मंडल को राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है। केसी त्यागी राजनीतिक सलाहकार और राष्ट्रीय प्रवक्ता बने रहेंगे। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा. आलोक कुमार सुमन ही रहेंगे।
राष्ट्रीय महासचिव का पद 15 लोगों को
नीतीश कुमार ने 15 लोगों को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। इन नामों में कुछ खास बदलाव नहीं है। पहले के कई नामों को दोबारा मौका दिया है। इनमें राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातिमी, विधान पार्षद आफाक अहमद खान, पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, रामसेवक सिंह, राज्यसभा की पूर्व सदस्य कहकशां परवीन, विधान पार्षद कपिल हरिशचंद्र पाटिल, राजमान सिंह और इंजीनियर सुनील को दोबारा मौका दिया है।
पांच सांसदों को पद से मुक्ति
पांच सांसद चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, आरपी मंडल. विजय मांझी, संतोष कुशवाहा व गिरधारी यादव को राष्ट्रीय महासचिव पद से हटा दिया है। पार्टी की तरफ से बताया गया है कि इनको लोकसभा चुनाव में अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *