मंच पर भिड़े कांग्रेस विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष

छिंदवाड़ा. परासिया विधान सभा क्षेत्र के झूरेमाल में विकसित भारत यात्रा के दौरान परासिया से कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मिक और भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के बीच विवाद की स्थिति बन गई। सारा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब मंच पर भाजपा जिला अध्यक्ष भाषण दे रहे थे उस वक्त वो कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रहे थे।
बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में धक्का मुक्की हो गई
विधायक सोहन वाल्मिक और जनपद अध्यक्ष आशा आम्रवंशी इसका विरोध जताने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का मुक्की हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पंहुची और मामले को शांत करवा दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू का कहना है कि विधायक ने कार्यक्रम में विवाद पैदा करने की कोशिश की वहीं जनपद अध्यक्ष आशा आम्रवंशी ने गाली गलोच करने का आरोप लगाया। मामले में अजाक थाने में शिकायत दर्ज करने की बात कही है। थाने के बाहर भी दोनो नेताओ के समर्थकों ने नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *