राष्ट्र भक्ति का संदेश दे रहा यह चौराहा

ग्वालियर. न्यू सिटीसेंटर में कलेक्ट्रेट के पीछे तिराहे पर भारत का राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक स्थापित किया गया है। राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह में बने 4 शेर शक्ति, साहस, आत्मविश्वास और गौरव का प्रतीक है। इसके नीचे एक गोलाकार है। जिस पर हाथी, घोड़ा, एक बैल और सिंह बने हुए हैं। जो दौड़ती हुई मुद्रा में है।
गोल्डन कलर होने से यह बहुत ही सुन्दर लग रहा है। करीब 5 फीट की ऊंचाई के इस अशोक स्तम्भ में नीचे बने चक्र में 24 लाइन बनी हुई है। इस चौराहे पर राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह इसलिये बनाया है क्योंकि इस चौराहे से शहर के निवासी ही नहीं बल्कि शहर में बाहर आने वाले लोग भी निकलते हैं। इस तिराहे की चौड़ाई अधिक नहीं है। इसलिये यहां पर ऐसा डिजाइन बनाना था जिससे आपने सामने से आने वाले वाहन चालक एक दूसरे को देख सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *