18 वर्षीय छात्र राजा की हार्टअटैक से मौत

राजा बेंच पर गिरा तो आसपास के स्टूडेंट्स ने टीचर को जानकारी दी। - Dainik Bhaskar

इन्दौर. कोचिंग क्लास में एक छात्र की साइलेंट हार्टअटैक से मौत हो गयी ।छात्र की पहचान राजा 18, के रूप में की गयी है। वह बुधवार () को कांचिंग क्लास में बेंच पर बैठे-बैठे नीचे गिर गया। राजा के दोस्त उसे अस्पताल ले गये। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
इन्दर की भंवरकुआ थाना पुलिस के अनुसार राजा सर्वानंद नगर में किराये के मकान में रहता था। परिवार के लोगों ने बताया कि राजा बीए फायनल ईयर का छात्र था। साथ में आकर आईएएस कोचिंग इंस्टीट्यूट में पीएससी की तैयारी कर रहा था। बुधवार की दोपहर कोचिंग में पढ़ाई के बीच उसकी तबियत खराब हो गयी थी। डॉक्टरों ने उसे तत्काल आईसीयू में रखा। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *