VISM कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जंयती पर हुआ व्याख्यान

ग्वालियर. VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ में भारत के महापुरूषो में से एक स्वामी विवेकानंद की जंयती पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में PTS  तिघरा पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुमन गुर्जर उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को बताया कि स्वामी जी ने पश्चिम की धरती पर सनातन संस्कृति का ध्वज गाडने का काम किया था। उन्होंने योग, राजयोग और ज्ञानयोग जैसे ग्रंथो की रचना करके युवा जगत को नई राह दिखाई जिसका भारतीय जनमानस पर जबरदस्त असर हुआ और आगे भी युगो -युगो तक इसका प्रभाव रहेगा। स्वामी जी केवल एक संत ही नहीं बल्कि एक महान देशभक्त, एक अच्छे वक्ता एवं कवि भी थे।
स्वामी विवेकानंद ने पश्चिमी देशो के बड़े-बड़े विद्धानो को बोना सावित कर भारत को विश्वगुरू के रूप में पुनस्थापित किया, उन्होंने भारत को एक नई पहचान दिलाई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यह भी बताया कि जैसे हम मोबाईल को चार्ज करते है उसी तरह हम योग एवं मेडीटेशन से अपने आप को दोबारा चार्ज कर सकते है। हमे अपने दैनिक दिनचर्या में इसको अवश्य शामिल करना चाहिए। इस मौके पर संस्थान की नर्सिंग, पैरामेडीकल एवं फार्मेसी महाविद्यालयों के प्राचार्यगण एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *