भाजपा नेता से मारपीट, घर पर पत्थर फेंके
उज्जैन. कुछ लोगों ने मामूली विवाद में भाजपा नेता और उनके परिवार से मारपीट कर दी। परिवार के पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पडा। घटना के तीन वीडियो सामने आए है जिसमें कुछ लोग एक आरोपी को मारपीट करने से रोक रहे है। दूसरे वीडियो में आरोपी भाजपा नेता के घर पर पत्थर फेंकते हुए दिख रहे है। जानकारी के अनुसार गुरूवार रात को येह विवाद हुआ है जिसके बाद यह वीडियो आज सामने आए है।

