31 जनवरी से बदल जाएगा आपका पता, जल्द होगा नवीन सीमाओं का आदेश जारी

भोपाल. मध्य प्रदेशस में नई सरकार बनन के बाद सीएम मोहन यादव एक के बाद एक कई बडे फैसले ले रहे है। इसी कडी में अब मध्य प्रदेश के नक्शे में भी परिवर्तन करने की तैयारी शुरू हो गई है। सीएम यादव ने निर्देश दिए है कि पुलिस थानों की सीमाओं का पुनर्निधारण किया जाए। इस आदेश में कलेक्टर और एसपी को थानों की सीमाओं का निर्धारण कर 31 जनवरी 2024 तक शासन को रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।
31 जनवरी तक सीमाएं निर्धारित करने के आदेश
बता दें कि आदेश में 31 जनवरी 2024 तक कलेक्टर समिति को अपनी रिपोर्ट गृह विभाग को भेजने के निर्देश भी दिए गए है। इसके बाद फरवरी 2024 में गृह विभाग राजपत्र में अधिसूचना जारी करेगा और अधिसूचना के जारी होते ही नई सीमाएं प्रभावी हो जाएगी।
बदल जाएगा आपके घर का पता
बता दें कि आबादी, अपराध की दर, क्षेत्राधिकार को देखते हुए हर 14 साल में ऐसे सीमाएं निर्धारित की जाती है। पिछली बार 2010 में सीमाओं का निर्धारण किया गया था जिसके बाद अब साल 2024 में नए सिरे सीमाओं का पुनः विस्तार किया जाएगा जिससे आपके घर का थाना क्षेत्र भी बदल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *