सीएम की कुर्सी से उतरे बेचारे शिवराज…कभी दूर, कभी पास और कभी जोश तो कभी निराश

सीएम पद से हटने के बाद लगातार सक्रिय हैं शिवराज सिंह चौहान (फोटोः ट्विटर)

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश की सियासत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पर्याप्य थे। शिवराजसिंह चौहान यहां थे इसलिये कहा जा रहा है कि क्योंकि अब नहीं रहें। मध्यप्रदेश के चुनाव में प्रचंड जीत के साथ भाजपा ने सत्ता में वापिसी तो कर ली। लेकिन सूबे की सता के शीर्ष से शिवराज की विदाई हो गयी ।सीएम पोस्ट पर मोहन यादव की ताजपोशी को लगभग एक माह होने को आये हैं। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज है कि अपने अंदाज, अपने बयान से सूबे की राजनीति का फोकस पॉइंट बने हुए है। अब शिवराज का एक बयान आया है कि जिसमें कुर्सी जाने के बाद बदली परिस्थितियों का दर्द है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (फोटोः ट्विटर)
पूर्व सीएम शिवराज ने एक कार्यालय में है और थे के बीच का अंतर बताया और साथ ही पीएम मोदी की तारीफ कर बयान को बैलेंस करने की कोशिश भी की। शिवराज ने कहा है कि राजनीति में बहुत अच्े कार्यकर्त्ता और नरेन्द्र मोदी जी जैसे नेता हैं जो देश के लिये जीते है। लेकिन ऐसे लोग भी है जो रंग देखते हैं। सीएम हो तो चरण कमल के समान है और नहीं हो तो होर्डिंग से फोटो भी ऐसे गायब हो जाते है कि जैसे गधे के सिर से सींग। उन्होंने यह भी कहा है कि लगातार काम में लगा हूं और मुझे एक मिनट की भी फुरसत नहीं है। अच्छा है कि राजनीति से जहटकर काम करने का मौका मिल रहा है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटोः ट्विटर)

तल्खी के साथ शिवराज दिखा रहे निष्ठा भी

शिवराज के बयानों में पार्टी की प्रचंड जीत के बावजूद सीएम पद से विदाई का दर्द है तो तल्खी भी. उन्होंने पिछले दिनों यह कहा था कि कई बार राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है. वनवास और अब पोस्टर से फोटो गायब होने का बयान, दोनों ही सीएम नहीं बन पाने की कसक जाहिर कर रहे हैं. शिवराज साथ ही यह भी कह रहे कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी निष्ठा से  निभाऊंगा. उनका दर्द सामने आ रहा है तो साथ ही पार्टी के प्रति निष्ठा भी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *