लक्षद्वीप में बनेगा नया एयरपोर्ट, फाइटर जेट्स की भी होगी तैनाती

minicoy islands Lakshadweepनई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार लक्ष्यद्वीप को लेकर अलग ही प्लान है। भारत सरकार लक्षद्वीप के मिनिकॉाय आइलैंड्स पर नया एयरपोर्ट बनाने जा रही है। जहां से फाइटर जेट्स, मिलिट्री एयरक्राफ्ट और कॉमर्शियल विभागों का संचालक भी होगा। यहां पर ड्यूल परपज एयरफील्ड होगा।

minicoy islands Lakshadweep
सरकार के विश्वस्त सूत्रों ने को बताया कि मिनिकॉय द्वीप पर ड्यूल परपज एयरफील्ड बनाया जायेगा। एयरपोर्ट होगा। जहां से फाइटर जेट्स का संचालन तो होगा ही। इसके अलावा यहां पर आम नागरिक विमान भी आ-जा सकेंगे और साथ ही अन्य मिलिट्री एयरक्राफ्ट की लैंडिंग और टेकऑफ हो पायेगा।
इससे पहले सिर्फ मिलिट्री उपयोग के लिये एयरफील्ड बनाने का प्रस्ताव सरकार के पास गया था। लेकिन अब उसे अपग्रेड करके ड्यूल परपज एयराफील्उ क्ै तौर पर फिर से भेजा गया है। अगर यहां पर एयरफील्ड बनती है तो भारत अरब सागर और हिन्द महासागर में चारो ओर कड़ी निगरानी रख सकेगा। समुद्री लुटेरों की कार्यवाही पर विराम लगा सकेगा।
वायुसेना करेगा एयरफील्ड का संचालन
नौसेना और वायुसेना के लिये हिन्द महासागर और अरब सागर में ऑपरेशन करना अधिक आसान हो जायेगा और साथ ही चीन की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाने का मौका भी मिलेगा। मिनिकॉय आइलैंड पर एयरस्ट्रिप बनाने का सबसे पहला प्रस्ताव भारतीय तटरक्षक बल ने दिया था। वर्तमान प्रस्ताव के तहत इस नये एयरपोर्ट और एयरफील्ड का संचालक भारतीय वायुसेना करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *