स्कूल बस ने एक व्यक्ति को रौंदा, राहगीरों को टक्कर मारकर खंभे में घुसी
इंदौर. शहर में एक स्कूल बस से हादसा हो गया। इसमें एक शख्स की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूल बस माणिक बाग ब्रिज के नीचे टर्न लेते समय दुकान में जा घुसी। इससे दुकान संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्लीनर बस छोडकर भाग गया जबकि ड्राइवर को रहवासियों ने पकडा। बताया जा रहा है कि घटना के पहले बस में 10 से ज्यादा स्कूली बच्चे सवार थे।
एक अन्य व्यक्ति घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा मंगलवार दोपहर हुआ। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। बताया जाता है कि जिस समय हादसा हुआ तब बच्चे बस से उतर गए थे।
