घाटीगांव में मक्के भरे ट्रक में लगी आग, चालक ने कूंद कर बचाई जान
ग्वालियर. आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर घाटीगांव के पास एक सड़क पर दौड़ते हुए ट्रक में अचानक आग लग गयी। आग के कुछ समय के सेकेण्ड में पूरी गाड़ी में फेल गयी ।चालक ने ट्रक को हाइवे किनारे खड़ा कर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई है। घटना मंगलवार की सुबह घाटीगांव की है। ट्रक में 24 लाख रूपये का मक्का भरा हुआ था। यह कुंभराज से पानीपत के लिये जा रहा था। घटना का पता चलते ही पुलिस और दमकल अमला घटनास्थल पर पहुंचा। लेकिन उससे पहले ही ट्रक जलकर खाक हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज करी मामले की जांच शुरू कर दी है।
धौलपुर निवासी सतीशकुमार गुर्जर ट्रांसपोर्टर है और उनके ट्रक चलाते हैं। पिछली रात उनका ट्रक नम्बर आरजे 11 जीबी 0612 कुंभराज से मक्का भकर पानीपत के लिये निकला था। ट्रक अभी घाटीगांव हाइवे पर था कि तभी पास से निकले एक अन्य चालक ने चालक को बताया कि ट्रक में आग लगी हुई है। आग का पता चलते ही चालक अपना वाहन किनारे लगा रहा था कि तब तक आग केबिन तक जा पहुंची और चालक व उसके साथी ने ट्रक से कूंदकर जान बचायी।
नहीं लगाते छलांग तो चली जाती जान
पुलिस को ट्रक के स्टॉफ ने बताया कि अगर समय रहते उन्हें आग का पता नहीं चलता और ट्रक से छलांग नहीं लगाते तो उनकी जान पर बन आती।
पहुंची पुलिस और दमकल
घटना का पता चलते ही घाटीगांव थाना पुलिस और दमकल अमला मौके पर पहुंचा, लेकिन उससे पहले ही आग से ट्रक में भरा हुआ मक्का और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग से करीब 24 लाख रुपए के करीब का नुकसान हुआ है।
