सोलर बिजली महंगी होगी, बिना लिए भी लगेगा शुल्क

जबलपुर. प्रदेश में बिजली के साथ अब उपभोक्ता द्वारा अपनी जरूरत के लिए पैदा की जाने वाली सोलर बिजली पर भी शुल्क वसूलने की तैयारी हो रही है। बिजली कंपनी के ताजा प्रस्ताव में कुछ ऐसा ही है। घरेलू उपभोक्ता से लेकर इंडस्ट्री और कॉलोनी तक में सोलर प्लांट लगाकर बिजली पैदा करने वाले को यह शुल्क देना पड सकता है यदि मप्र विद्युत नियामक आयोग मंजूरी दे देता है। आयोग ने मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रस्ताव पर 9 जनवरी को सुनवाई तय की है।
एक तरफ प्रमोशन, दूसरे तरफ वसूली की तैयारी
बिजली कंपनी केंद्र सरकार के निर्देश पर प्राकृतिक बिजली को बढावा देने के लिए सोलर प्लांट लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है इसके लिए बकायदा सब्सिडी भी जारी की जा रही है। प्रदेशभर में उपभेक्ता सोलर प्लांट लगवाकर सस्ती बिजली का उपयोग कर रहे है। बिजली कंपनी ने नेट मीटरिंग के जरिए परम्परागत बिजली के बिल का सोलर से पैदा हुई बिजली के साथ उपभेक्ता के बिल में एडजस्टमेंट करती है।
अभी सोलर बिजली के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है
अभी उपभोक्ता से सोलर बिजली के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है। उपभोक्ता यदि घरेलू बिजली जितने यूनिट खपत करता है वह अपने सोलर प्लांट की बिजली ग्रिड के माध्यम से बिजली कंपनी को बेच देता है। इसमें हर माह बिल में एडजस्टमेंट किया जाता है।
अब ये है तैयारी
मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी ने क्रास सब्सिडी के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली करने का प्रस्ताव दिया है। इंडस्ट्री वाले उपभोक्ता से क्रास सब्सिडी एक रुपये 43 पैसे प्रति यूनिट, अतिरिक्त सरचार्ज एक रुपये 48 पैसे प्रति यूनिट, व्हीलिंग चार्ज एक रुपये 12 पैसे देना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *