चार वाहन चोरों 12 से बाइक व स्कूटी की जप्त

ग्वालियर। जिले में वाहन चोरों तथा नकबजनी के अपराधियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में एएसपी ऋषिकेश मीना द्वारा थाना प्रभारी सिरोल को थाना क्षेत्र से चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने के लिये क्राइम ब्रांच और सिरोल थाने के पुलिस बल के साथ 7 जनवरी को खबर मिली 03 जनवरी को थाना सिरोल क्षेत्रान्तर्गत डी.बी सिटी के सामने तीन वाहन चोर चोरी की बाइक लेकर आने वाले है। इसी इनपुट पर एएसपी ने थाना सिरोल व क्राइम ब्रांच की टीम को डीबी सिटी के सामने वाहन चैकिंग करने के लिये लगाया गया था।
डीएसपी अपराध शियाज़.के.एम डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच TIअमर सिंह सिकरवार व थाना प्रभारी सिरोल टीआई विनय सिंह तोमर के द्वारा थाना सिरोल व क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर के बताये स्थान डी.बी सिटी के सामने वाहन चैकिंग हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम को डीबी सिटी के सामने वाहन चैकिंग के दौराने तीनों संदिग्ध लड़के डीलक्स मोटरसायकिल से आते हुये दिखे, जिन्होने पुलिस वाहन चैकिंग को देखकर मोटरसायकिल वापस पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया गया, परन्तु मुस्तैदी से खड़े जवानों से उक्त तीनो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये तीनों व्यक्तियों के पास से मिली डीलक्स मोटरसायकिल के संबंध में पूछताछ की तो उनके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा जब तीनों व्यक्तियों से गहनाता से पूछताछ की तो तीनों ने अपने एक और अन्य साथी के साथ मिलकर 3 जनवरी को टीगेदर रेस्टोरेंट के सामने से उक्त मोटरसायकिल चोरी करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा चोरी की डीलक्स मोटरसायकिल को विधिवत जप्त कर तीनो वाहन चोरों को थाना सिरोल पकड़े गये तीनों वाहन चोरों से उनके अन्य साथी के संबंध में पूछताछ की तो उनकी निशादेही पर चौथे साथी को गदाईपुरा से गिरफ्तार किया गया जिसके पास से चोरी की 11 मोटरसायकिल व 01 स्कूटी जप्त की गई है जिन्हे चारों वाहन चोरों ने मुरार, डीबी मॉल, फूलबाग, जिला मुरैना, भिंड, इटावा से चोरी किया गया है। चोरी की 12 मोटरसायकिल व 01 स्कूटी गाड़ी कुल कीमती 06 लाख 50 हजार रूपये।
शहर में हो रही बाइक चोरी की वारदातों को रोकने के लिये क्राइम ब्रांच के टीआई अमर सिंह सिकरबार, सिरोल थाने के टीआई विनय तोमर, एएसआई राजीव सोलंकी आदि टीम ने कड़़ी मषक्कत इन बाइक चोर गैंग को दबोचने में कामयाबी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *