JU के अटल सभागर परिसर में अटल जी और प्रशासनिक भवन में जीवाजीराव की प्रतिमा होगी स्थापित
ग्वालियर. देश के गौरव भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेई की प्रतिमा जीवाजी विश्वविद्यालय (JU) में स्थापित की जायेगी। विश्वविद्यालय की भवन समिति की बैठक में यह फैसला लिया जा चुका है। अब अंतिम मुहर के लिये प्रस्ताव 12 जनवरी के होने जा रही ईसी की बैठक में भेजा जा रहा है।
जीवाजी विश्वविद्यालय गत माह 21 दिसम्बर को हुई भवन समिति की बैठक में ‘‘अटल’’ जी प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया और जिस पर सहमति बन गयी है। इससे पहले 32 अगस्त को हुई कार्यपरिषद की बैठक में राज्य कोटे के ईसी मेम्बरों ने चम्बर से यह प्रकरण रखते हुए चर्चा की थी। बैठक में सभी ने इसका समर्थन किया। अब भवन समिति ने तकनीकी स्वीकृति प्रदान करते हुए। प्रशासकीय स्वीकृति (टीएस) की अनुशंसा कर दी है। इसलिये इस प्रस्ताव का ेअब कार्यपरिषद में अंतिम मंजूरी के लिये भेजा गया है। यह प्रतिमा जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में परिषद में स्थापित की जायेगी। प्रतिमा का आकर क्या होगा, यह जल्द ही तय किया जायेगा।
JU के प्रशासनिक भवन पर लगेगी जीवाजीराव की प्रतिमा
जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के सामने कैलाशवासी जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा स्थापित होगी। इसके लिये जवाजी विश्वविद्यालय में ई-टेण्डर बुलाये थे। इसके तहत 3 टेंडर प्राप्त हुए हैं। सबसे कम कीमत के टेंडर में 21 लाख 15 हजार रूपये कीमत भरी गयी है। यह टेंडर प्रभात मूर्तिकला केन्द्र मोतीझील6 का है। 21 दिसम्बर की भवन समिति ने यह टेंडर रखे हुए जहां से स्वीकृत कर अनुशंसा कर दी गयी है। अभी इसे कार्यपरिषद् में स्वीकृति के लिये भेजा जा रहा है।
