CM के निर्देश का पालन नहीं करने पर मनावर नगर पालिका के CMO सस्पेंड

भोपाल. मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश का पालन नहीं करने पर मनावर नगर पालिका के सीएमओ संतोष चौहान को सस्पेंड कर दिया गया है। आयुक्त नगरीय विकास और प्रशासन भरत यादव ने सीएमओ के निलंबन के बाद उनका मुख्यालय इंदौर तय किया है। आदेश में कहा गया है कि धार जिले के मनावर नगर पालिका क्षेत्र में रैन बसेरों में समुचित व्यवस्था करने का निर्देश नहीं पूरा किया गया। फुटपाथ पर रहने वाले गरीबों को लेकर भी इंतजाम नहीं किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *