ग्वालियर में 3 हजार कर्मचारी, सफाई पर सालाना 75 करोड़ खर्च, फिर भी 3 साल से थ्री स्टार पर ही ठहरे

ग्वालियर. शहर की सफाई के लिए 3 हजार कर्मचारी की तैनाती की है, 350 वाहनों से रोज कचरा कलेक्शन का दावा इसके बाद भी इस पूरी व्यवस्था पर हर साल 75 करोड रुपए से ज्यादा राशि खर्च होती है। इसके बाद भी जिम्मेदारों की अनदेखी से छूटी कमियों के कारण कचरा मुक्त शहर में हम थ्री स्टार पर ही आकर थम गए। 3 साल में निगम की ऐसी ही हालात बनी हुई है। यह हालात तब है जब 350 वाहन, 3000 कर्मचारी और अपर आयुक्त, उपायुक्त, सीएचओ, एचओ से लेकर जेडएचओ तक शहर को कचरा मुक्त बनाने में लगे है। इनके वेतन पर सालाना 65 करोड रुपए खर्च होते है। वहीं 350 वाहनों पर डीजल और किराए पर 9 से 10 करोड साल में खर्च होते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *