मेला में पहले रविवार को उमड़ी सैलानियों की भीड़
ग्वालियर व्यापार मेला में सैलानियों की भीड़ पहले रविवार की भीड़ भाड़ रही। झूला सेक्टर में सैलानियों की भीड़ अधिक रहीं। मेला के पहले रविवार दिन ज्यादा भीड़ रही है। जिसको लेकर दुकानदारों ने तैयारी कर रखी है। इधर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी चहल -पहल बढ़ गयी है। वाहन डीलर अपने शोरूम तैयार करवा रहे हैं। वाहनों की स्टाल सज चुकी है। वाहन खरीदार ऑटोमोबाइल सेक्टर में स्टाल पर पहुंच रहे हैं। हालांकि मेला का 40 प्रतिशत भाग अब भी खाली पड़ा हुआ है। जिसको लेकर प्राधिकरण ने खाली दुकानों के दुकानदारों को अल्टीमेटम जारी किया है कि वह जल्द से जल्द अपनीी दुकाने संजायें। इधर मेला में साफ-सफाई व पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश जारी किये है।।
