ग्‍वालियर में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार की टक्‍कर के पांच फीट उछले युवक

ग्वालियर. शहर में एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिससे वे पांच फीट तक उछल गए। इस हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया गया कि घटना चिरवाई नाका कंपू क्षेत्र की है, जहां दोनों बाइक सवार रोड क्रॉस कर रहे थे इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी जिसके बाद आस पास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *