भोपाल के आंचल चिल्ड्रन होम का संचालक गिरफ्तार
भोपाल. भोपाल में 26 बच्चियों के लापता होने के बाद सुर्खियों में आए आंचल चिल्ड्रन होम के संचालक अनिल मैथ्यू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अनिल मैथ्यू को शनिवार को ही हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने दर्ज एफआईआर में धर्मांतरण की धाराएं भी बढाई है। इस बीच बच्चियों के भी बयान लिए गए है जिसमें उन्होंने बताया कि हिदंू देवी-देवताओं की पूजा करने से रोका जाता था और सभी से ईसाई धर्म को फॉलो करने की बता कही जाती थी। इधर जानकारी मिली है कि संस्था को जर्मनी से मिलने वाले फंड को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।
