इस वजह से मोदी सरकार नहीं घटाएगी पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि जल्द ही केंद्र की मोदी सरकार नए साल के मौके पर पेट्रोल-डीजल के दामों में 6 से 10 रुपए की कटौती कर सकती है। इसके लिए सरकार और तेल कंपनियों में सहमति भी बन गई है। लेकिन साल का पहला हफ्ता बीतने के बाद भी अब तक दाम कम नहीं हो पाया है। इसके पीछे बड़ी जानकारी सामने आई है। वहीं, जानकारों के मुताबिक लोकसभा चुनाव पास होने के बाद भी सरकार अब ईंधन के दामों में कटौती नहीं करेगी।
एक चेतावनी और सरकार ने बदल दिया फैसला
बता दें कि अमेरिकी टेलीविजन स्टेशन सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में गोल्डमैन शैक्स के ऑयल रिसर्च सेक्शन के प्रमुख डैन स्ट्रूवेन ने चेतावनी देते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट तक पहुंचने वाले हूती विद्रोहियों की वजह से कच्चे तेल की कीमतें दोगुनी हो सकती हैं। स्ट्रूवेन ने बताया कि लाल सागर एक ट्रांजिट रूट है। यहां लंबे समय तक व्यवधान के कारण कच्चे तेल की कीमत में तीन या चार डॉलर का इजाफा हो सकता है। अगर होर्मुज स्ट्रेट एक महीने तक बंद रहता है तो तेल की कीमतें 20 फीसदी बढ़ जाएंगी और अगर वहां परेशानी लंबे समय तक रही तो कीमतें दोगुनी भी हो सकती है। इसका मतलब है कि कच्चे तेल के दाम 155 से 160 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं।
हूतियों को मिल रहा ईरान का समर्थन
बता दें कि डैन स्ट्रूवेन की चेतावनी ने भारत सरकार को परेशान करके रख दिया है इसमें कहा गया है कि साल 2024 में कच्चे तेल के दाम डबल हो सकते हैं। यह परिस्थिति लाल सागर की लहरों से आ रही संकट की वजह से हैं। जहां पर हूती आतंकी ग्रुप का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है। हूतियों को ईरान का लगातार समर्थन मिल रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *