मार्च में शुरू होने जा रही है पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, किराया भी बहुत कम
भोपाल. मध्य प्रदेश में पहली वंदे भारत स्लीपर एसक्प्रेस ट्रेन मार्च के आखिरी तक शुरू हो सकती है। रेल मंत्रालय ने पहले चरण में दिल्ली कोलकाता और दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर वंदे भारत का स्लीपर वर्जन चलाने का निर्णय लिया है। वंदे भारत स्लीपर देश की पहली ऐसी ट्रेन है जो 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौडेगी। वर्तमान में मध्य प्रदेश में भोपाल से हजरत निजामुद्दीन, भोपाल से इंदौर, भोपाल से जबलपुर होकर रीवा और भोपाल से इंदौर उज्जैन होकर नागपुर तक वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाएं मिल रही है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सभी आधुनिक संसाधनों से लैस रहेगी। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड बेंगलुरू में बनकर तैयार इस ट्रेन का ट्रायल रन चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते है।
ऐसी रहेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन
-16 कोच की इस ट्रेन में एसी-3 के 10 कोच एसी-3, चार कोच एसी-2 और एक कोच एसी-1 का होगा।
-दो कोच एसएलआर (दिव्यांग फ्रेंडली) होंगे।
-इस ट्रेन के स्टील दरवाजे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के रुकने के बाद ही खुलेंगे और चलने के हूटर के साथ अपने बंद हो जाएंगे।
-ट्रेन में अन्य ट्रेनों के मौजूदा स्लीपर कोचों की तुलना में व्यापक बर्थ और शानदार इंटीरियर है।
-ट्रेन में बड़े आकार के शौचालय भी होंगे।
-नए स्लीपर संस्करण के साथ रेलवे जिन तीन प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान दे रहा है वे हैं गति, सुरक्षा और सेवा।
-आइसीएफ एक नई प्रकार की वंदे भारत ट्रेन भी विकसित कर रहा है जिसे ‘वंदे मेट्रो’ कहा जाता है। यह 12 कोच वाली ट्रेन होगी, जिसे कम दूरी की यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है।
