आज से स्टीयरिंग-छोड़ो आंदोलन, ड्राइवर महासंघ ने कहा हमें किया गुमराह
भोपाल. हिट एंड रन कानून को लेकर जहां एक तरफ ड्राइवर्स हड़ताल से लौट गए हैं तो दूसरी तरफ ड्राइवर महासंघ और मोटर मजदूर संघ द्वारा स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन 7 जनवरी से शुरू किया जा रहा है। हालांकि, भोपाल में इसका असर बहुत अधिक दिखाई देने की संभावना कम ही है। देर रात नादरा बस स्टैंड पर ड्राइवर्स की बैठक हुई। जिसमें तय हुआ कि शहर के चारों बस स्टैंड से रविवार को कोई भी ड्राइवर गाड़ी नहीं निकालेगा। वहीं रेड बसों को लेकर देर रात तक कोई निर्णय नहीं लिया, वहीं दूसरी तरफ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने ड्राइवर्स से अपील की है कि वह किसी भी असंगठित एवं शरारती तत्व इस तरह से माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
