VISM में 3 दिवसीय वर्कशॉप का हुआ समापन – बच्चों ने सीखे मेडीटेशन के गुण

ग्वालियर VISM ग्रुप में संचालित व्हीआईएसएम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज़ के अंतर्गत आयोजित 3 दिवसीय वर्कशाप का सफल समापन आज 6 जनवरी को हुआ। वर्कशाप हार्टफुलनेस मेडीटेशनल की टीम के द्वारा ‘‘मेडीटेशन टू इनहांस वर्किंग एबिलिटी’’ थीम पर आयोजित की गई थी। जिसमें मेडीटेशनल टीम के सदस्यों द्वारा छात्र-छात्राओं को मेडीटेशन के लाभो के बारे में बताया। वर्कशॉप के अंतिम दिन वक्ता के रूप में मुख्य अतिथि अनुज खाण्डेकर वरिष्ठ मेडीटेशनल प्रेक्टिशनर एवं अमित साहू जोनल ऑफिसर न.नि. वार्ड प्रभारी 66, अमन गोयल सलाहकार आर्मी एवं एयर फोर्स, कुमारी पूनम गुप्ता साइबर फोरेसिंक यूनिट पुलिस विभाग उपस्थित रहें।
मुख्य अतिथि अनुज खाण्डेकर ने छात्र-छात्राओं को मेडीटेशन के बारे में बारीकी से बताया कि कैसे आप अपने शरीर को मेडीटेशन से स्वस्थ रख सकते है। उन्होंने गिटार के माध्यम से संगीत सुनाकर म्यूजिकल थैरेपी दी उन्होंने बताया कि म्युजिक से भी हम अपने मन को शांति पहुचा कर स्ट्रेस कम कर सकते है। इसके उपरान्त अमित साहू ने बच्चों को ब्रेन, हार्ट कनेक्टींग एक्सरसाइज कराई जिससे पढाई में एकाग्रता बनी रहें और लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से हो सकंे। इसके साथ अध्यात्म से भी छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिये प्रेरित किया। वर्कशाप में संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने छात्र-छात्राओं को बताया कि आज की भाग-दौड भरी जिंदगी में होने बाली जटिल बीमारियों से मनुष्य कैसे अपने आप को मेडीटेशन करके बीमारियों से बच सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि आप भी अपनी लाईफ स्टाइल में मेडीटेशन को जोड़ कर अपने दिमाग को तेज और मजबूत कर सकते है। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह, पैरामेडीकल की प्रभारी प्राचार्या डॉ. जोत शर्मा सहित समस्त स्टॉफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *