ग्वालियर में मौसम विभाग का मूसलाधार बारिश का अलर्ट

ग्वालियर. शहर मे ठंड का कहर जारी है, लगातार छठवें दिन सीवियर कोल्ड डे रहा। लोग दिन में सर्दी से थर-थर कांपे और रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से सर्दी की चुभन बढी है। प्रदेश में सबसे कम पारा ग्वालियर में 7.9 डिग्री रहा। ठंड के कारण स्कूल बंद कर दिए गए है। शनिवार को भी सुबह कोहरे व बादलों ने सूरज को ढंक लिया। इससे सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग ने भी 6 जनवरी को घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 8 से 10 जनवरी के बीच बारिश भी हो सकती है जिससे सर्दी का सितम और बढेगा। शहर में रात में कोहरा कमजोर होने से न्यूनतम तापमान 10.9 डिसे से घटकर 7.9 डिसे पर आ गया। यह सामान्य से 1.4 डिसे अधिक रहा। प्रदेश में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। सबसे बुरी बात तो यह है कि अगले पांच दिन मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग का मूसलाधार बारिश का भी अलर्ट है।
इस कारण बदला है मौसम
हरियाणा के ऊपर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इस घेरे को अरब सागर से नमी मिल रही है। राजस्थान में चक्रवातीय घेरे के साथ गुजरात तक एक ट्रफ लाइन बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *